अर्थ : काम में आने के बाद भी कुछ शेष रह जाना।
उदाहरण :
सभी आवश्यक वस्तुएँ खरीदने के बाद भी मेरे पास तीन सौ रुपए बचे हैं।
पर्यायवाची : अवशिष्ट रहना, बाकी बचना, बाकी रहना, रहना, शेष रहना
अर्थ : दोष, विपत्ति आदि से रक्षित, दूर या अलग रहना या इनमें न पड़ना।
उदाहरण :
रोहित कैंसर की बीमारी से मरते-मरते बचा।
पर्यायवाची : उबरना
अर्थ : दूर या अलग रहना।
उदाहरण :
मैं बुरी संगति से बचता हूँ।
अर्थ : होशियार या सावधान होना।
उदाहरण :
मैं आपको चेतावनी देता हूँ अब आप सावधान हो जाइए।
पर्यायवाची : चेत जाना, चेतना, सँभलना, संभलना, सतर्क होना, सम्हलना, सावधान होना